
जमशेदपुर/ पोटका : महाअष्टमी पूजा मे पहुंचे सपरिवार विधायक संजीव सरदार…
अभिजीत सेन… रिपोर्ट

पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में मंगलवार को दुर्गापूजा के महाअष्टमी पूजा में पंडालों में भक्तों का काफी भीड़ जुटी। बही पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी हल्दीपोखर बंगाली पाड़ा में ब्राह्मण परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के महाअष्टमी के दिन सपरिवार पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी देवु शर्मा ने कहा कि, मां दुर्गा की यह पूजा करीव 400 साल पहले से होता आ रहा है । यह पारिवारिक पूजा है। चार दिन की यह दुर्गा पूजा बहुत ही नियम से किया जाता है। यहां का मंदिर का एक भरोसा है इसीलिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं।
इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार के पिता नलीन सरदार, पत्नी रानीता सरदार, पुत्र प्रवीर सरदार व अमान सरदार, पुत्री श्रेया सरदार, सुकुमार गोप, बबलू चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता,देव पालित, पुरोहित देबु शर्मा, राजेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित।
इसके पूर्व विधायक संजीव सरदार को माता की चुनरी अर्पित किया। विधायक ने शंकरदा, बांगो गितीलता, सहित दर्जनों दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे एवं मां के समक्ष शीश झुकाकर आशीष लिया।
