
राजरप्पा रामगढ़ में 18 वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन…
जमशेदपुर : दीप पोल 14-15 अक्टूबर को राजरप्पा रामगढ़ में 18 वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हो गया। पूर्वी सिंहभूम टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक हासिल किया जिसमे 6 स्वर्ण, 4 रजत तथा 2 कांस्य पदक अर्जित किया। टीम में भाग लेने वाले सदस्य थे – गीता सिंह (टीम मैनेजर), पंकज यादव, नीरज कुमार पटेल, हेमंत कुमार सोरेन, गिनी सहगल, स्नेहा रानी महतो, अनुकरण गोस्वामी, मंगल कुमार यादव, ममता मैरी मुर्मू, संध्या रानी बास्के, ऋतुराज दत्ता, आस्था टोपनो,


अंकित किशोर, प्रह्लाद दुबे, सूरज कुमार, सुखप्रीत सिंह, प्रेम मार्डी, कमल नायक, शुभंकर कुमार, आयुष राज, सौरव तिवारी, अस्मित कुमार देहुरी, निखिल सिंह, सृष्टि भट्ट, सानिया गोराई, यशश्वी रवि, प्रियांशु आदित्य सरदार, नीतू सिंह, श्रेया कुमारी, संदीप बेसरा, अर्पित कुमार श्रीवास्तव, शबाज मल्लिक, अनुपमा जाना, अजित कुमार तथा प्रणव कुमार महतो आदि।
पंकज यादव ने गोला प्रक्षेपण में स्वर्ण पदक, नीरज कुमार पटेल ने 1500 मी दौड़ में स्वर्ण पदक, हेमंत कुमार सोरेन ने लम्बी कूद में रजत पदक, गिनी सहगल ने 400 मी दौड़ में स्वर्ण पदक, अनुकरण गोस्वामी ने 100 मी में कांस्य पदक, ममता मैरी मुर्मू ने 60 मी दौड़ में स्वर्ण पदक, आस्था टोपनो ने लम्बी कूद में स्वर्ण पदक तथा 100 मी यादव रजत पदक , अंकित किशोर ने 5000 मी पैदल चाल में रजत पदक, कमल नायक का 400 मी में स्वर्ण पदक, सूरज कुमार ने 400 मी दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया, सुखप्रीत सिंह ने गोला प्रक्षेपण में कांस्य पदक हासिल किया सभी पदक विजेता प्रतिभागियों को पूर्वी सिंहभूम जिला संघ के ओर से बधाई दिया गया।

