पेयजल स्वच्छता विभाग यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के नए कार्यपालक अभियंता को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया…
जमशेदपुर:नवीन प्रधान
Advertisements

Advertisements

पेयजल स्वच्छता विभाग यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर गणेश्वर कुजूर का पिछले दिनों स्थानांतरण हो गया था। आज उनके स्थान पर यांत्रिक प्रमंडल में नए कार्यपालक अभियंता के रूप में इंजीनियर सुनीता कुमारी सामंत ने योगदान दिया है।
नए कार्यपालक अभियंता के आगमन पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने नए कार्यपालक अभियंता को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जिसमें महासंघ के क्षेत्रीय सचिव अमित आनंद, जय संतोष पाठक, प्रवीण केसरी, पंकज कुमार सिंह, अमन झा के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

