Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला पर रॉड से हमला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

रिपोर्ट : दीप पाल 

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर मस्जिद के पास रहने वाली महिला फरहत खातुन के साथ कूड़ा फेंकने के विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट की। इस हमले में फरहत खातुन गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला का आरोप है कि 29 जनवरी की सुबह घर के पीछे कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया और उन्हें देख लेने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने 29 जनवरी को ही इस घटना की शिकायत परसुडीह थाना में दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें आशी, फिरू, तबस्सुम, जहीर, शाहिल, कुर्बान और मो. करीम शामिल हैं।

फरहत खातुन ने बताया कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, कुछ आरोपी दुबई में रहते हैं और छुट्टियों में अपने घर आए थे। अब वे जल्द ही दुबई लौटने वाले हैं। महिला ने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा उनकी जान को खतरा हो सकता है।

पीड़िता ने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

You missed