Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : अवैध रूप से बालू ढुलाई करने वाले वाहनों को छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी ने किया जब्त

रिपोर्ट : देवाशीष नायक

Advertisements

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी से अवैध बालू ले जाने वाले तीन ट्रैक्टरों को औचक छापामारी अभियान चलाकर अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा ने जब्त किया ।
जानकारी के मुताबिक, सुबह फायरबिग्रेड स्टेशन के पास तीन बालू से लदे ट्रैक्टरों को रंगें हाथों पकड़ कर बहरागोड़ा थाना को सौंप दिया ।
अंचलाधिकारी ने तीन बालू लदे ट्रैक्टरों के खिलाफ माइनिंग विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

गौर तलब है कि, तीनों ही ट्रैक्टर के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट लगा हुआ नहीं है । जांच के क्रम में चेचिस नंबर से ट्रैक्टर मालिक का पता आसानी से मिलने की उम्मीद है ।

चर्चा में है कि, बहरागोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाली स्वर्ण रेखा नदी के बालु ऐसे ही कोई अपनी मर्जी से उठाकर नहीं ले जा सकता है । बताया जाता है कि, किसी राजनीतिक दल के एक प्रभावशाली नेता के करीबी लोगों के देख-रेख में यह बालु तस्करी लंबे समय से चला आ रहा है।‌ यह रैकेट गैंग अवैध बालू ढुलाई करने वाले मालिकों से सीधा राफ्ता रखता है । स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं होगा ऐसा लगता नहीं है । शायद समय-समय पर जब ऊपर से दबाव आता है तो कुछ दिनों के लिए हाथ-पांव चलाना भी पड़ता है ।

समझने वाली बात है कि, सारा खेल स्वर्ण रेखा नदी के किनारे से ही चला आ रहा है तो, जिस क्षेत्र से बालु का अवैध रूप से उठाव होता है वहीं क्यों नहीं पुलिस प्रशासन की चौकसी लगा दी जाती है ? ऐसी व्यवस्था करने से पुरा प्रशासन चैन से दुसरे लंबित पड़े हुए कर्मों को भी कर सकते थें।‌ पर यह आसान तरीका क्यों सारे जिम्मेदार तंत्रों को सूझ नहीं रहा है ? यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है ।

You missed