Advertisements
Spread the love

फैशन व मॉडलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम…

जमशेदपुर :नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर : आरडीए अकादमी की ओर से सिदगोदा स्थित टाउन हॉल में फैशन व मॉडलिंग प्रतियोगिता फिनाले का आयोजन हुआ। जिसमें किड्स कैटेगरी में साइबा कौर और आर्यंन साहू ने फाइनल का खिताब जीता। वहीं मिस्टर एंड मिस कैटेगरी में अविष्का चंद और नील न खिताब अपने नाम किया। वहीं मिसेज कैटेगरी में मीता घोष ने जीता। विजेताओं को झारखंड चार्मिंग फेस का खिताब दिया गया। साथ ही उन्हें पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट भी दिया गया।

मॉडलिंग प्रतियोगिता में कुल 45 प्रतिभागी फिनाले में जगह बनाये थे। जिसमें 15 प्रतिभागी किड्स कैटेगरी, 20 प्रतिभागी मिस्टर और मिस कैटेगरी, 10 प्रतिभागी मिसेज कैटेगरी में शामिल थे। वहीं डांस में कुल 150 प्रतिभागी शामिल थे।इससे पहले इस प्रतियोगिता का पहला चरण 6 अगस्त को हुआ था।

प्रतियोगिता को लेकर आरडीए अकादमी के चेयरमैन रोहित कर्मकार और भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया चौधरी ने बताया कि शहर में फैशन और मॉडलिंग का जबरदस्त क्रेज है। प्रतियोगिता में सभी कैटेगरी के लोग हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होता रहेगा। ताकि बच्चों व युवाओं में फैशन और मॉडलिंग के प्रति और भी क्रेज बढे।