Advertisements
Spread the love

 

सहारजुड़ी से पोटका तक पर्यावरण संरक्षण के लिए मोटरसाइकिल एवं साइकिल के माध्यम से 29 एवं 30 मार्च 2026 को जन जागरण यात्रा।

Advertisements

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन

पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी तथा विभिन्न वन अधिकार समिति एवं ग्राम सभा के प्रतिनिधियों के द्वारा आगामी 29 मार्च से 30 मार्च तक दो दिवसीय वन एवं पर्यावरण संरक्षण -संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए सामूहिक अभिक्रम साइकिल एवं मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में कहा गया कि गांव सहारजुड़ी से पोटका तक 29 एवं 30 मार्च को जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में 6 पंचायत के लगभग 42 गांव जैसे की सहारजुड़ी,वुटगोड़ा,पोड़सा, गोयालकाटा,गढ ग्राम जामडी, सदेडी पोड़ा, डोकार साईं, सानग्राम आदि आंशिक रूप से परिभ्रमण करते हुए पोटका चक पहुंचकर यात्रा की समापन होगा। इस यात्रा में बढ़ती पर्यावरण एवं जलवायु की संकट को कम करने का संदेश दिया जाएगा। यात्रा की टोली हर गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को जागने का संदेश दिया जाएगा। पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के निर्देश सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि 80 के दशक में पर्यावरण चेतना केंद्र के शुरुआत के क्रम में इसी तरह का साइकिल रैली एवं पदयात्रा जागरण अभियान चलाकर जंगल को बचाने का एवं संवारने का संदेश दिया गया था, जो आज भी जंगल की हरियाली बचा हुआ है। काल क्रम में जंगलों पर विकट परिस्थिति ना आए इसके लिए विशेष कर ग्राम सभा, वन अधिकार समिति, एवं युवाओं को जागने का काम किया जाएगा, जो जंगलों की आने वाली संकटों से बचा सके। इसी उद्देश्य के साथ मोटरसाइकिल एवं साइकिल यात्रा का सांकेतिक शुरुआत किया गया है, आगे बृहद रूप से करने की जरूरत होगा। प्रेस वार्ता में संस्था के सचिव विभीषण, निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, अनिता कुमारी, गोपाल किस्कु, सुखदेव सरदार, उपस्थित रहे।

वाईट–सिद्धेश्वर सरदार।

You missed