Advertisements
Spread the love

जांताल पूजा स्थल पूरी तरह सुरक्षित, शुद्धिकरण का होगा विरोध : ग्रामीण

Advertisements

चांडिल । आसनबनी पंचायत के जांताल पूजा स्थल को लेकर बीते कई दिनों से फैल रही भ्रामक खबरों की हकीकत बुधवार शाम स्पष्ट हो गई। पारंपरिक ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण पूजा स्थल पहुंचे और निरीक्षण के बाद पाया कि धार्मिक स्थल पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव ने कहा कि “कुछ लोग अपने स्वार्थवश बेबुनियाद आरोप लगाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पूजा स्थल पर न तो अतिक्रमण हुआ है और न ही कोई नुकसान पहुंचाया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि शुकलाल पहाड़िया और भूषण पहाड़िया पहले भी इस स्थल को निजी संपत्ति बताकर चारदीवारी करने का प्रयास कर चुके हैं। ग्रामीण दिलीप महतो ने भी कहा कि पूजा स्थल को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वह महज़ अफवाह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आसपास की जमीन को लेकर कोई विवाद है तो यह न्यायालय और प्रशासन का विषय है, न कि अफवाह फैलाने का।
इससे पहले पंचायत भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 अगस्त को प्रस्तावित शुद्धिकरण कार्य का कड़ा विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा स्थल पहले से ही शुद्ध है और इस पर निर्णय लेने का अधिकार केवल गांव के लोगों का है, बाहरी लोगों का नहीं। बैठक में उच्छप पहाड़िया, दुर्गापद उरांव, फकीर मांझी, शंभु सिंह, बुद्धेश्वर मांझी, सुनील उरांव, फलार उरांव, रोहिन मूदि, लालटू दास, आदित्य महतो, जीतू मूदि, निरंजन गौड़, अजय पहाड़िया, झाड़ू प्रमणिक समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
<span;>Vananchal24tvlive के लिए चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित