Advertisements
Spread the love

हेसालॉन्ग रेलवे स्टेशन पर “रेल टेका – डहर
छेका”मामले में झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो ने ली जमानत

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा राज्य के कुड़मी समाज को पुनः अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर 2025 को मुरी रेल डिवीजन अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के कुकडू स्थित हेसालॉन्ग रेलवे स्टेशन पर रेल टेका-डहर छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान हुए शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने के आरोप में आरपीएफ थाना सुईसा में केस संख्या RPF 219/25 के तहत झारखंड आंदोलनकारी व समाजसेवी सुनील कुमार महतो समेत पाँच नामजद और लगभग 300 अज्ञात आंदोलनकारियों पर मामला दर्ज किया गया है। आज आरपीएफ थाना सुईसा में सुनील कुमार महतो ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। अदालत द्वारा उनकी याचिका स्वीकार की गई और उन्होंने 6 हजार रुपए जमानत राशि पंचानन महतो तथा विनोद चंद्र महतो के साथ जमा कर अग्रिम जमानत प्राप्त की।

You missed