Advertisements

झारखंड आंदोलनकारी महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किये…
सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गार्डन ईन सरायकेला में आयोजित की गई। झारखंड आंदोलनकारी धनपति सरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के मुख्य-मुख्य झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए।
Advertisements

जिसमें आगामी लोकसभा को देखते हुए झारखंड आंदोलनकारियों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जगन्नाथपुर के पूर्व विधायक झारखंड आंदोलनकारी नेता मंगल सिंह बोबोंगा, चक्रधरपुर से नजम अंसारी, चाईबासा से आसमान सुंडी, वीर सिंह हेंब्रम, फिरोज अहमद, राजेश मुंडरी, कैलाश महतो, कालीपद सोरेन, लखन मुदैया, प्रभास महंती, दिलीप तांती एवं मुन्ना अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Related posts:
महालीमोरूप रेलवे फाटक की समस्या के निष्पादन हेतू रेलवे मंडल प्रबंधक चक्रधरपुर के नाम खरसावां विधायक ...
Chandil : शहीद अजित धनंजय महतो के स्टेचू सौंदर्यीकरण सहित चार विकास योजना का विधायक सविता महतो ने कि...
युवक से हुई बाइक की लूट, राजनगर थाने में मामला नहीं दर्ज कराने पर भुक्तभोगी युवक ने एसपी से लगाई गुह...

