Advertisements
Spread the love

सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर CBI जांच की मांग तेज

Advertisements

दुमका । झारखंड क्रांति सेना संगठन ने सूर्या हांसदा कथित एनकाउंटर प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मांग पत्र सौंपा।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी ने कहा —
“सूर्या का एनकाउंटर पुलिसिया कार्रवाई कम, संदेहास्पद घटना अधिक प्रतीत होता है। निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री को इसे CBI को सौंपना चाहिए।”
केंद्रीय महासचिव निखिल मुर्मू बोले —
“गोड्डा पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े किए हैं। जनता, राजनीतिक दल और संगठन एक स्वर में CBI जांच की मांग कर रहे हैं। झारखंड पुलिस पर अब जनता का भरोसा नहीं बचा।”  विपक्ष के तीन पूर्व मुख्यमंत्री और कई राष्ट्रीय-दल भी पहले ही CBI जांच की मांग कर चुके हैं। इस मौके पर राजू हांसदा, अमित मुर्मू, प्रेम हांसदा, फ्रांसिस मुर्मू, अरविंद टुडू, किरण टुडू समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें ।
Vananchal24tvlive के लिए दुमका  से मौसम गुप्ता का रिपोर्ट

You missed