
झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कमेटी का सांगठनिक चुनाव 7 दिसंबर को

Arjun Kumar Pramanik……✍️
अनगड़ा(राँची) : झारखंड कुर्मी महासभा प्रदेश कमेटी का सांगठनिक चुनाव 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को आरटीसी बीएड महाविद्यालय, बूटी, रांची में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय बड़ागाई, रांची में हुई, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ. भुवनेश्वर महतो, सहायक चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर महतो और देवकी महतो ने संयुक्त रूप से चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। आवेदन प्राप्ति 12:00 से 12:30 बजे तक, आवेदन जमा 12:31 से 1:00 बजे तक, आवेदन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी 1:01 से 1:30 बजे तक, मतदान 1:31 से 2:00 बजे तक, मतगणना 2:05 से 3:00 बजे तक तथा परिणाम घोषणा 3:01 से 3:15 बजे तक की जाएगी। प्रमाणपत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण 3:16 से 3:30 बजे तक होगा। प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने–अपने जिले के सामान्य, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को सूचना देकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे संगठन की संरचना और मजबूत हो सके। इससे पूर्व जिलावार चुनाव पूरे हो चुके हैं और सभी नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रण दिया गया है। प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन आप सभी के सहयोग से किया जाएगा, जो अगले तीन वर्षों तक कार्य करेगी। — कारीनाथ महतो, प्रदेश महासचिव, झारखंड कुरमी महासभा, मो.: 7903120489

