
पेसा कानून को मंजूरी मिलने पर पोटका में झामुमो का जुलूस, लड्डू वितरण

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संविधान की पांचवीं अनुसूची में पेसा कानून को लागू करने की मंजूरी दिए जाने के बाद पोटका प्रखंड में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को हाता में जुलूस निकालकर आम लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में 26 दिसंबर 2025 को निकला जुलूस दुर्गा पूजा मैदान से प्रारंभ होकर टाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप तक गया तथा पुनः हाता चौक पहुंचा। वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामसभा और स्थानीय स्वशासन से जुड़े नारे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेसा कानून की मांग झारखंड में लंबे समय से की जा रही थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया है। यह कानून अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक ग्रामसभाओं के माध्यम से स्वशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके लागू होने से गांवों की निर्णय प्रक्रिया मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर अधिकारों का विस्तार होगा।
कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, बबलु चौधरी, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो, हितेश भकत, मुखिया बाघराय सोरेन, कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया चंका सरदार, विद्यासागर दास, पंसस त्रिलोचन टुडू, दुखू मार्डी, मनोरंजन सरदार, उदय सरदार, भुगलु टुडू, डॉ. भवतोष भकत, पवन सरदार, ग्राम प्रधान श्यामचरण सरदार, मो. असलम, ओम प्रकाश गुप्ता, फलिंद्र गोप, सतीश सरदार, रोहितोष पाल, बीरेन पात्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Related posts:

