
झामुमो ने जगरनाथपुर में चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कई कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) जगरनाथपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विधायक समीर मोहंती तथा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की उपस्थिति मे वरिष्ठ नेता दीपक महापात्रा द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर विभिन्न दलों के कई कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम के दौरान कुणाल षाड़ंगी और समीर मोहंती ने नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी के लिए एकजुटता का संदेश दिया और हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने समीर मोहंती को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया.
कार्यक्रम में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं में अविजित दास, अशोक सोम, अशोक सेन, बंकीम नायक, तरुण महतो, बबलू महतो, राजेश, अमिया रजिब, संदीप, विजय, संजय, अरुण, लक्ष्मिंदर, हरि शंकर, मुकुलेश, बनमाली, और प्रहलाद सहित कई अन्य शामिल थे.

