Spread the love

लैंड स्कैम मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने की खारिज…

रांची:अर्जुन कुमार

Advertisements
Advertisements

रांची : लैंड स्कैम मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

इससे पहले दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी ने उनके खिलाफ ईसीआईआर 1/2023 दर्ज किया है.