Spread the love

झामुमो नेता सुधीर किस्कू ने ठुकराया जिला उपाध्यक्ष पद, महासचिव विनोद पांडेय को पत्र लिखकर पद से मुक्त करने का किया अनुरोध

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर : कल्याण पात्र

चांडिल : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुधीर किस्कू ने महासचिव विनोद पांडेय को पत्र लिखकर उन्हें सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष पद से मुक्त करने की मांग की है। सुधीर किस्कू जो पिछले 30 वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्हें पहले 20 अक्टूबर 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था। हालांकि पांच महीने बाद, 2 अप्रैल 2025 को जारी एक नई सूची में उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने इसे जिम्मेदारी या सम्मान के बजाय भ्रम की स्थिति बताया और आग्रह किया कि उन्हें इस पद से मुक्त रखा जाए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि बिना पद के भी वे पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अपने पत्र की प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो को भी भेजी है।

You missed