Advertisements
Spread the love

झामूमो विधायक नलिन सोरेन ने विधिवत दो चेक डैम का किया शिलान्यास…

अक्षय कुमार मिश्रा दुमका /सिटी:

Advertisements

शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामूमो विधायक नलिन सोरेन ने मंगलवार को प्रखंड स्थित शिवतल्ला जोरिया और लखनपुर- करणपुरा के बीच जोरिया में लघु सिंचाई विभाग द्वारा दो चेक डैम का शिलान्यास विधिवत नारियल फीता काट कर किया।विधायक श्री सोरेन के शिलान्यास स्थान पर पहुंचने पर संवेदक द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

मौके पर विधायक श्री सोरेन ने कहां कि, चेक डैम के निर्माण से आस पास के क्षेत्र के सभी किसानों की सिंचाई में सुविधा होगी ,खेतों तक पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा साथ ही गांवों का जलस्तर बना रहेगा।उन्होंने संबंधित संवेदक और कनीय अभियंता को चेक डैम निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण रुप से कराने का निर्देश दिया।

94 लाख की लागत से दोनो चेक डैम का निर्माण कार्य होना है।शिलान्यास के दौरान विधायक श्री सोरेन ने तेलियाचक पंचायत स्थित अशमासन काली मंदिर का भी निरीक्षण किया ,जिसपर उन्होंने मंदिर की विधि व्यवस्था में कमियों को देखते हुए उसे पूरा करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

शिलान्यास के मौके पर ,विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, मुखिया रोशन मुर्मू,संबंधित विभाग के कनीय अभियंता राजेश मुर्मू,जेएमएम कार्यकर्ता अजय भगत, संतोष सेन, संदीप भगत, वसीम अंसारी, प्रदीप सोरेन, बाबूधन हेंब्रम, सिमल हेंब्रम, माइकल मरांडी, सालो मिया, बशीरुद्दीन मिया आदि मौजूद थे।

You missed