Spread the love

राजभवन में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने सरायकेला जिला से झामुमो कार्यकर्ता रांची रवाना…

 

गम्हरिया: जगबंधु महतो

Advertisements

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की एजेंसी ईडी द्वारा परेशान किये जाने से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के विरोध में झामुमो की ओर से बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन आहुत की गयी है। इसमें शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में सरायकेला जिला के कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए।झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन से पहले मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे। फिर कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि कथित जमीन घोटाला मामले में 27 जनवरी को ईडी ने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वां समन भेजा है। लगातार सीएम को समन भेजे जाने पर मुक्ति मोर्चा ने आक्रोश है।

Advertisements

You missed