Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय जनता दल दुमका की ओर से अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि…

दुमका ब्यूरो: मौसम गुप्ता

Advertisements

राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित के नेतृत्व में आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनायी गयी।अवसर पर गांधी मैदान स्थित बापू की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि गांधी जी के विचारों को आज चरितार्थ करने की आवश्यकता है।गांधी जी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है। गांधी जी ने कहा था व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है,वह जो सोचता है वही बन जाता है।
जिला महासचिव कंचन यादव ने कहा कि अहिंसा दिवस गांधी जी के प्रति वैश्विक तौर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। उनका कहना था कि अहिंसा एक दर्शन है,एक सिद्धांत है और एक अनुभव है, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।मौके अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास,प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार यादव,जुलकर अंसारी,दीपक पासवान,अरुण कुमार दे सहित अन्य मौजूद थे।