Spread the love

जमशेदपुर(आनंद राव): गठबंधन सरकार 3 करोड़ में खरीद-फरोख्त नहीं करती तो 90 के दशक में ही झारखंड को अलग राज्य मिल जाता यह आरोप भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कही। साकची स्तिथ भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के होने वाले दो दिवसीय जनजातीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देने पहुंचे। उस दौरान आज के वर्तमान सरकार की स्थिति और राज्य की परिस्थिति सहित सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि 13 और 14 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला में पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी जनजातीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे 13 सितंबर को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्तिथ मिलनी हॉल में इस सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमे वर्तमान झारखंड की स्थिति पर चर्चा करते हुए आमजन तक सरकार की पोल किस तरह खोलें इस पर विचार विमर्श किया जाएगा इस दौरान भाजपा महानगर के कार्यसमिति अध्यक्ष अधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से वे सीधा संवाद करेंगे इसके पश्चात चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों से भी चेम्बर भवन में बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे जिसके पश्चात 14 सितंबर को घाटशिला में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे। पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देने के उपरांत उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बीते दिनों भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।उन्होंने वर्तमान गठबंधन सरकार को लेनदेन की सरकार कहते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा अलग झारखंड राज्य के लिए चलाया गया आंदोलन को 3 करोड़ रुपया में कांग्रेस से खरीद-फरोख्त की वही लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड को अलग राज्य नहीं होने देने के लिए एड़ी चोटी लगा दी अन्यथा 90 के दशक में ही झारखंड अलग राज्य बन जाता। उन्होंने बीते दिन हुए लाठीचार्ज पर कहा की भारत के किसी भी राज्य के विधानसभा में एक विशेष समुदाय के लिए कक्ष का आवंटन नहीं किया गया है लेकिन झारखंड सरकार ने तुष्टिकरण के तहत गठबंधन के 4 विधायकों के लिए कक्ष का आवंटन कर दिया जिसके विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों पर सरकार ने लाठीचार्ज करा कर आवाज दबाने का प्रयास किया है इस घटना में कई वरिष्ठ नेता गण घायल भी हुए हैं अब भाजपा किसी भी हालत में इस गठबंधन सरकार को झारखंड में रहने नहीं देगी इसके लिए भाजपा आम लोगों के बीच जाकर इसकी करतूत और करनी के पोल खोलेगी।

Advertisements

You missed