
सलाखों के पीछे पहुंची अदालत : कानूनी मदद के साथ स्वास्थ्य जांच

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
रांची । न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की देखरेख में बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती खुश्बू त्यागी, श्रीमती सृश्टी कुमारी एवं श्री मनीश कुमार, काराधीक्षक श्री कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल श्री लवकुश कुमार, एल.ए.डी.सी. के सदस्यगण, काराकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित थे।
जेल अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के निष्पादन हेतु 14 बंदियों के आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 01 बंदी को राहत देते हुए रिहा किया गया।
जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर के दौरान बंदियों को नालसा एवं डालसा द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कारा परिसर में चिकित्सीय शिविर लगाकर बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई।
जेल अदालत से एक दिन पूर्व न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 तथा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रांची, श्री एस.बी. शर्मा दिनांक 14.02.2026 को बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में निरीक्षण हेतु पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा बंदियों की नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बंदियों से अपनी समस्याएं जेल अदालत में रखने की बात कही, ताकि उनका समाधान किया जा सके।
यह जानकारी डालसा सचिव, श्री राकेश रौशन ने दी।

