Advertisements
Spread the love

उल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार…

काठीकुंड:झंटु पाल 

Advertisements

काठीकुंड: काठीकुंड प्रखंड में होलिका-दहन के साथ लोगों में होली के पर्व की मस्ती दिखाई देनी लगी। मंगलवार को प्रखंड के तेलियाचक बाज़ार समेत गांवों में सुबह से हाथों में पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई दिए।

युवकों की टोलियां गांव-गांव लगे डीजे की धुन पर होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन की सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती देखी गई। बता दें काठीकुंड प्रखंड में होली का त्यौहार काफी शांति पूर्ण वातावरण से मनाया गया।