
किक फुटबॉल टूर्नामेंट : हाहे टीम पहली बार सेमीफाइनल में, रोमांचक खेल ने बढ़ाया उत्साह

Arjun Kumar Pramanik ……..✍️
अनगड़ा(राँची) । राम अकादमी द्वारा आयोजित किक फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का खेल रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। प्रारंभिक दौर में गेलसूद जैसी मजबूत टीम को मात देकर आगे बढ़ी महेपुर की टीम को क्वार्टर फाइनल में हाहे टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर हाहे टीम पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जिससे स्थानीय समर्थकों में उत्साह का माहौल है। टूर्नामेंट के अगले चरण में मासु और हरातू टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का आयोजन होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी आतिश कुमार महतो उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल संचालन में संयोजक रामसाय मुंडा, कलाकार मजबूल खान, आंदोलनकारी जगर्नाथ महतो, अकादमी अध्यक्ष संजय नायक, सचिव विपिन मुंडा, कोषाध्यक्ष संजय महतो, दीपक महतो, मुकेश लोहरा, अरविंद मुंडा, जयराम बेदिया, दीपक मुंडा, नीरज मुंडा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजक मंडल ने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी चरणों में दर्शकों को और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

