Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री रधुवार ने किया हेमंत सरकार पर वार, कहा राज्य की
राजनिति की अस्थिरता का करण हेमंत सरकार स्वयं है, अबुवा राज्य
के बबुआ मुख्यमंत्री के राज में लूट मची है……..
कोल्हान ब्यूरो – राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हेमंत सरकार पर कई आरोप लगाए । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चाईबासा व्यवहार न्यायालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि राज्य में सरकार होती तो आए दिन जो घटनाएं रांची जमशेदपुर धनबाद में घट रही है उस पर लगाम लगाया जा सकता था,
Advertisements

आज जो व्यपारियो की हत्या हो रही है उससे व्यपारी वर्गों डरे हुए है, अबुवा राज्य के बबुआ मुख्यमंत्री के राज में जो लूट मची हुई है जनता इससे परेशान है, हेमन्त सोरेन की सरकार अपनी काली करतूतों के कारण अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार कर मुसीबत में है, साथ ही आज राज्य में यदि राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति है तो इसके लिए एकमात्र व्यक्ति भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार हैं।

