Spread the love

आय से अधिक संपत्ति मामले में हेहल के पूर्व अंचलाधिकारी अनिल

कुमार सिंह पर मुख्यमंत्री ने मामला दर्ज करने का दिया निर्देश,

सीएम ने निलंबन प्रस्ताव को दी स्वीकृति …..

रांची डेस्क:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेहल के पूर्व अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी है. इतना ही नही अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जनवरी 2021 को स्वीकृति दी थी. सीओ पर कई तरह के आरोप लगे थे.

Advertisements
Advertisements

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पर रांची डीसी द्वारा दिए गए सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है. डीसी ने अपने मंतव्य में अंचलाधिकारी के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था. वही सीओ अनिल कुमार सिंह पर राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने का भी आरोप था. पिछले एक साल में किए गए राजस्व संबंधी कार्यों की जांच के दौरान समिति को सहयोग नहीं करने का भी आरोप था. बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहने का आरोप भी था. विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिल कुमार सिंह उच्चाधिकारियों के आदेशों की भी अवहेलना किया करते थे