
अवैध बालू परिवहन करते तीन हाईवे को कोवाली पुलिस ने पकड़ा।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । ओड़िशा से झारखंड मे बीते रात बड़े पैमाने पर अवैध बालू परिवहन किए जाने की सूचना पर कोवाली पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते अवैध ढंग से बालू परिवहन करते तीन हाइवा वाहन को पकड़ा। बही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान सदलबल गश्ती पर थे, इस दौरान कोवाली चौक में ओडिशा के बाया घाटी से आ रहे तीन हाईवा वाहन को रोककर जांच किया। तीनों हाइवा में 1500 सीएफटी अवैध बालू लदा था। बालू का वैध चालान मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। बालू का किसी तरह का चालान उनके पास नहीं था। इस मामले को लेकर तीनों हाईवा को कोवाली पुलिस द्वारा थाना में जप्त कर जिला खनन विभाग को सूचित करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु अग्रतर कारवाई की अनुशंसा किया है। थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कड़े निर्देश के बावजूद बालू तस्करी रुक नहीं रहा है। ज्ञात हो कि पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक से कोवाली थाना क्षेत्र के उड़ीसा रोड में जगह जगह पर रात के अंधेरे में बालू माफिया के लोग खड़े रहते है। इनके क्लियरेंस पर ही हाइवा गणतंत्य तक ले जाया जाता है। हाता चौक पर इसका नजारा देखा जा सकता है।

