Spread the love

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह चुनाव पर्यवेक्षक राम

सुभग सिंह जमशेदपुर न्यायालय पहुंचे…

जमशेदपुर – झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव पर्यवेक्षक राम सुभग सिंह गुरुवार को जमशेदपुर न्यायालय पहुंचे। शहर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक को कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया भव्य स्वागत।

Advertisements
Advertisements

मौके पर मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया बीते दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पाया था। जमशेदपुर में भी बार काउंसिल का चुनाव फरवरी में होना था। जिसे एक्सटेंशन किया गया है। उन्होंने बताया बीते 2 वर्षों से जमशेदपुर बार काउंसिल का ऑडिट नहीं हो पाया है चुनाव से पूर्व उसे पूरा कराने के की तैयारी की जा रही है ताकि सभी अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी हो सके। उन्होंने बताया जमशेदपुर में चुनाव कराने की तैयारी जल्द शुरू की जाएगी।

इसको लेकर गुरुवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया जमशेदपुर न्यायालय में बीते 1 वर्षों से कई समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं से सूचना मिली है। जल्द चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

You missed