Advertisements
Spread the love

हेसल के रूपसोना नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग समारोह आयोजित, विद्यार्थियों को सेवा और समर्पण का संदेश

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा(राँची) ।  रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड स्थित रूपसोना नर्सिंग कॉलेज, हेसल में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । इस दौरान नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । कार्यक्रम में नर्सिंग के विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना के साथ समाज की सेवा करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यार्थियों ने झारखंडी गीतों और अन्य गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल एस्टर टोप्पो सहित विजयश्री, सुष्मिता दयाल, सुरभि लिंडा, सबनम टोप्पो, पूर्णिमा टोप्पो, सुलोचना टोप्पो, नमिता, अरुणिमा, अमृता टेटे, सवेता, रस्मी, प्रमिला हेमरोम, प्रतिभा मेहता, कोमल कुमारी, सुशील कुमार, निभा पी खलको, मीणा एक्का, प्रियंका कुमारी और सरिता तिर्की समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है, जिसमें सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

सरायकेला : तिरुलडिह और ईचागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन बदस्तूर जारी…