Advertisements
Spread the love

उपस्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

 जमशेदपुर/पोटका । स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोटका प्रखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सारजोम मार्डी के हाथों किया गया। यह अभियान पूरे भारत में प्रधानमंत्री द्वारा एक साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य देशभर की महिलाओं को 100 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं। मौके पर मुखिया सारजोम मार्डी ने कहा कि, “परिवार को खुशहाल बनाने के लिए नारी का स्वस्थ होना आवश्यक है। नारी ही पूरे परिवार की देखभाल करती है। नारी स्वस्थ होगी तो नारी सशक्तिकरण का सपना साकार होगा।” उन्होंने भारत सरकार की पहल की सराहना करते हुए सभी ग्रामीणों से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों को सीएचओ सरिता तीरु ने अभियान की जानकारी दी और कहा कि किसी भी बीमारी को छुपाने के बजाय खुलकर चर्चा करें ताकि समय रहते इलाज किया जा सके। उपस्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में इस अभियान के तहत मुख कैंसर, स्तन कैंसर और बच्चादानी के कैंसर की जांच की व्यवस्था की गई है। जांच में किसी लक्षण पाए जाने पर आगे की रिपोर्टिंग और उपचार कराया जाएगा।

कार्यक्रम में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पीएलवी चयन कुमार मंडल भी उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने और किसी भी बीमारी का संदेह होने पर जांच कराए जाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को अभियान को सफल बनाने में उनकी भूमिका अहम बताया गया।

इस अवसर पर पंचायत मुखिया सारजोम मार्डी, ग्राम प्रधान विनय कृष दास, सीएचओ सरिता तीरु, डॉ. अर्चना कुमारी, एएनएम पारी लियंगी, पीएलवी चयन कुमार मंडल, वार्ड सदस्य रानी गोप, स्वास्थ्य सहिया सुशीला गोप, जयंती भकत, प्रभावती भकत, सरस्वती महतो, आलादी माहली, पूर्णिमा बेसरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।