Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नामकुम प्रखण्ड के खोजा टोली में जन्मदिवस समारोह

Advertisements
Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नामकुम प्रखण्ड के खोजा टोली विकास नगर में सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा झारखण्ड मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोदी  के फोटो पर सभी उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटी और मुंह मीठा किया।मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पी एम मोदी  हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने पिछले 25 वर्षों से कभी एक दिन की छुट्टी नहीं ली है और निरंतर समाज और देश की चिंता करते हुए हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहे हैं। मोदी  का देश की सेवा में लगे रहना हम सभी के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत की आर्थिक पहचान विश्व स्तर पर चौथे नंबर पर आ चुकी है और विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।उन्होंने यह भी कहा कि पी एम मोदी  के नेतृत्व में कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनना, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश की ताकत का प्रदर्शन, साथ ही एम्स, सड़कें, आवास, बिजली, गरीबों के भोजन, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का शुभारंभ हुआ है।कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, अनंत सिंह, दिनेश चंद्र वर्मा, बंटी पांडेय, संजय शर्मा, आर के सिंह, शनि गोप, कैलाश कुमार, आर एस गुप्ता, मंगल बैठा, अभिषेक सिंह, कृष्णा कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।यह जन्मदिवस कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान एवं आदर प्रकट करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को भी दर्शाता है। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर इस मौके को खुशी और उल्लास के साथ मनाया।

You missed