Spread the love

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लीगल लिट्रेसी क्लब में कानूनी साक्षरता कक्षा आयोजित ।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/ पोटका । डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के लीगल लिट्रेसी क्लब के बच्चियों के बीच कानूनी साक्षरता कक्षा का आयोजन किया गया। बच्चियों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराने के साथ साथ कानून के बारे में सामान्य जानकारी दे कर, हमारे देश के संविधान के द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया।इसमें कानून के बारे में समझ रखना,अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना,कोई शिकायत हो तो सम्बंधित विभाग में दर्ज करवाना और कानूनी सहायता प्राप्त करना है।इसका मूल उद्देश्य है लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठा कर न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना साथ ही बाल विवाह,बाल मजदूरी,गुड टच बेड टच,जेंडर हिंसा,पोक्सो एक्ट,भ्रूण हत्या,नशा अन्मुलन,डायन प्रथा,पीड़ित मुआवजा,वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार,अनाथ बच्चों के लिए प्रायोजन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों के बीच क्विज कंपटीशन भी कराए गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रीति खंडवाल,द्वितीय पुरस्कार शिशुमती धल एवं तृतीय पुरस्कार सबिता सरदार को उनके उत्साह वर्धन के लिए दिया गया।बच्चों ने इस तरह का कार्यक्रम में भाग ले कर ज्ञान अर्जन किया एवं आगे भी इस प्रकार के प्रतियोगिता करवाने की मांग रखी।मौके पर के.जी.बी.भी के वार्डन रूमा हालदार एवं डालसा के पी एल वी छाकु माझी,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

You missed