Advertisements
Spread the love

पारूलिआ गांव में मकर संक्रान्ति घूम घाम से मनाया गया. इस अवसर पर खेल का भी आयोजन किया गया…

Advertisements

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड के साकारा पंचायत में युवा ब्रदर्स की ओर से पारुलिआ गांव में मकर संक्रांति का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर नृत्य, हांडी फोड़, खेल का आयोजन किया । वही स्थानिय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी खेल का आयोजन किया गया था खेल का संचालन युवा ब्रदर्स की ओर से किया जाता है ।

वही लोगों ने बताय कि मकर संक्रांति इस क्षेत्र का बड़ा त्योहार है लोग इस त्योहार में सभी लोग गांव वापस आते और मिलजुल कर त्योहार मनाते है । इस अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है और कार्यक्रम खत्म होने पर बच्चों प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार का वितरण किया जाता है । इस मौके पर कमेटी का सदस्य राजेश प्रहराज, मनोज पुष्टि, गणेश नायक, अनुराग उपाध्याय, दुशमंत दास आदि उपस्थित थे ।