Spread the love

प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं पुष्पा तिर्की, नान्हें कच्छप बनें सचिव…..

नामकुम (अर्जुन कुमार प्रमाणिक) प्रखंड मुखिया संघ के गठन को लेकर प्रखंड के रिंग रोड स्थित अरविंद मिल के समीप बिट्टू ढाबा में एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदा घाँसी पंचायत के मुखिया संदीप मुंडा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुखिया संदीप मुंडा, सौदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की ने मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए लालखटँगा पंचायत की मुखिया पुष्पा तिर्की और उपाध्यक्ष पद के लिए डूँगरी पंचायत के मुखिया जीता कच्छप सचिव हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप कोषाध्यक्ष के लिए सौदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की का नाम प्रस्तावित किया, जिसे बैठक में उपस्थित सभी मुखिया ने एक स्वर में ध्वनिमत से पारित किया।

प्रखंड मुखिया संघ के नये चयनित अध्यक्ष पुष्पा तिर्की ने मौके पर बताया कि प्रखंड के 23 पंचायत के सभी ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलना पंचायत के विकास के लिए सामूहिक तौर पर राय विचार निर्णय लेना और ग्राम पंचायत में विकास कार्य करने में मुखिया का होने वाली परेशानियों से निजात दिलाना उनकी दायित्व होगी।

Advertisements

You missed