
पत्नी हत्या के आरोपी पति को मसलिया पुलिस ने भेजा जेल

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता
दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के कोलारकोंदा पंचायत के बसमत्ता गांव में बुधवार रात पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी रखीसाल बेसरा ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी बिटिनी हांसदा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर मसलिया थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल खून से सनी कुल्हाड़ी व गमछा को बरामद कर जब्त कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रखीसाल बेसरा पूर्व में भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कुछ वर्ष पहले उसने एक युवती की हत्या की थी, जिसकी सजा पूरी कर वह हाल ही में गांव लौटा था।
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हत्या तक पहुंच गया। आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर पत्नी की जान ले ली। सूचना मिलते ही मसलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Related posts:

