Advertisements
Spread the love

धाधिका युवा मोर्चा के सदस्यों ने श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर घार्मिक अनुष्ठान के साथ महाप्रसाद का किया वितरण…

 

बहरागोड़ा: देवाशीष नायक 

Advertisements

युवा समाजसेवी बासुदेव पण्डा व धाधिका युवा मोर्चा के सभी सक्रिय सदस्यों ने राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर धाधिका ग्राम में भजन कीर्तन सह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा। इसमें ग्रामवासी सहित सभी पथ गामियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भजन कीर्तन में आस पड़ोस के सभी ग्राम वासी उपस्थित हुए तथा जय श्री राम का नारा लगाते हुए भजन कीर्तन के साथ संपुर्ण गाँव की परिक्रमा की। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जय श्री राम के नारों से पुरा गाँव तथा मंदिर प्रांगण गुंज उठी। इसमें मुख्य रूप से युवा समाजसेवी बासुदेव पण्डा, पबन पात्र, बृंदावन पात्र, सुरज पात्र, अभिषेक पात्र आदि सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित