Spread the love

ओड़िया मध्य विद्यालय आसंगी को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला संजय मिश्रा : गम्हरिया प्रखंड के आसंगी स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मांग पत्र सौंपा। गौड़ सेवा संघ के महासचिव सह ओड़िया संगठन के पितोवास प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि ओड़िया मध्य विद्यालय आसंगी मुख्यत: उड़िया तथा हिन्दी भाषा माध्यम से संचालित है।

उक्त विधालय के 30 किलोमीटर परीधि में एक भी उड़िया भाषा माध्यम का कोई उच्च विद्यालय नहीं है। जिसके कारण मध्य विद्यालय तक कि पढ़ाई करने के बाद ओड़िया भाषा भाषी के छात्र छात्राओं की पढ़ाई अवरुद्ध हो रही है। और उन्हें मजबूरन ओड़िया भाषा की पढ़ाई छोड़ना पड़ रहा है।

बताया गया कि स्थानीय विधायक सह तत्कालीन मंत्री चंम्पाई सोरेन के अनुशंसा के आधार पर अक्टूबर 2012 में ओड़िया मध्य विद्यालय आसंगी को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने हेतु फॉर्म सिक्स भरकर जमा किया गया। इसके बावजूद स्कूल को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित नहीं किया गया। जबकि फॉर्म सिक्स भरने वाले स्कूलों को उत्क्रमित करने का प्रावधान है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ओड़िया मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का आग्रह किया है। ताकि ओड़िया भाषा का विकास व संरक्षण हो। प्रतिनिधिमंडल में पितोवास प्रधान, काशीनाथ प्रधान, सुजीत प्रधान, हितेश प्रधान व सुमन प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed