Spread the love

गुमशुदगी की सूचना – बुधु मंडल

Advertisements
Advertisements

Arjun kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) । रांची जिले के टाटीसिलवे क्षेत्र से 63 वर्षीय बुधु मंडल के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई है। परिजनों के अनुसार वे 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक घर पर थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। गुमशुदा व्यक्ति उस समय सफेद शर्ट एवं नीली हाफ पैंट पहने हुए थे तथा खाली पैर थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में बुधु मंडल के पुत्र अंकित कुमार ने रआज प्रातः 10 बजे स्थानीय टाटीसिलवे पुलिस थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को बुधु मंडल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करें:
📞 संपर्क नंबर: 8757653250
आम नागरिकों से अपील है कि मानवता के आधार पर सहयोग करें ताकि गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

You missed