हल्दी पोखर रेलवे साइडिंग पर बढ़ते जा रहा है कोयला चोरों का आतंक, विरोध करने पर सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमला।



जमशेदपुर /पोटका
कोवाली थाना अंतर्गत हल्दी पोखर रेलवे साइडिंग पर कोयला चोरी का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। वही जीआरपी सुरक्षा के अभाव में ऐसे तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता रहा है। कोयला चोरी का विरोध कर निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी के द्वारा कोयला चोरी का विरोध करने पर, कोयला चोरों द्वारा सुरक्षा अधिकारी को हमला कर घायल कर दिया। इस रेलवे साइडिंग में दो निजी कंपनियों का रेलवे वैगन से कोयला,लौह अयस्क सहित अन्य खनिज आता है। मिली जानकारी अनुसार जब रात को कोयला लदा रेलवे गुड्स ट्रेन स्टेशन के यार्ड में आया तब आसपास क्षेत्र के कोयला चोरी सक्रिय हुए। कोयला चोरी रोकने गए सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र दूबे पर अज्ञात लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया। बही हमले में सुरक्षा अधिकारी श्री दूबे घायल हो गए। सूचना पाकर कोवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है। घायल के बायीं आंख के नीचे चार टांके लगे हैं। चोरी पर अंकुश नहीं लगा तो भविष्य में यहां हिंसक झड़प की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

