Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत स्थित निर्मल चौक में वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र जांच एवं सम्पूर्ण शरीर जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. इस दौरान शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान, 63 लोगों ने निःशुल्क सम्पूर्ण शरीर की जांच तथा 41 लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच कराई. नेत्र जांच डॉ. विश्वजीत करुणामय (एमजीएम) के सौजन्य से की गई.

 

इस कार्यक्रम में विधायक समीर महान्ति, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो, आयोजन समिति के हरिशंकर महतो, भरत पात्र, ब्लड मैन स्वपन कुमार महतो, कोकिल चंद्र महतो, असित करुणामय, प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, रवि महतो, दिलीप महतो, ठाकुर महतो, भला महतो, ध्रुव कुमार महतो, सचीन साव, हिमांशु महतो, असित महतो एवं पूर्णेंदु महतो समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने सभी रक्तदाताओं, स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों, नेत्र जांच टीम, ब्लड बैंक टीम एवं सम्पूर्ण शरीर जांच टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के माध्यम से ही दी जा सकती है.