Advertisements
Spread the love

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी बनाए गए प्रो. ओम प्रकाश…

सरायकेला: संजय मिश्रा । इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. ओम प्रकाश को सरायकेला-खरसावां जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना का जिला मॉडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम सलाहकार व क्षेत्रीय निदेशक गिरधर उपाध्याय द्वारा जिला नोडल पदाधिकारी की संशोधित सूची जारी कर सूचना दी गई है। प्रो. ओम प्रकाश के चयन से इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में हर्ष का माहौल है। संस्थान के निदेशक आर एन मोहंती, प्राचार्या डॉ स्वीटी सिन्हा, कोषाध्यक्ष किन्शुक मोहंती सहित कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने बधाई और शुभकामना दी है। सभी ने आशा जताई है कि प्रो. ओम प्रकाश अपने कर्तव्य को बेहतर तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। प्रो. ओम प्रकाश ने कहा कि समाज के विकास के लिए वे पूरे निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

Advertisements

You missed