Spread the love

बेदिया युवा मंच द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सह संस्कृति प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न…

रॉची(अर्जुन कुमार)  : बेदिया युवा मंच अपने तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर आज रविवार के दिन स्वर्ण रेखा जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी के फुटबॉल मैदान में विज्ञान प्रदर्शनी सह संस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञान, कला प्रदर्शनी, पेंटिंग, भाषण, पारम्परिक गीत व नृत्य, नाटक , एवं योगा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आदिवासियों का एक आदर्श गॉंव, हेलिकॉप्टर, एवं चंद्रयान का मॉडल काफी आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक गिरधारी माझी ने अपने संबोधन में कहा कि ये बेदिया युवा मंच के सदस्यों द्वारा उठाया गया एक सरहानीय कदम है। ये लोगों को जितना भी प्रसंशा की जय कम ही होगा। युवा मंच नें युवा पीढ़ी को विज्ञान के साथ, पारम्परिक सांस्कृतिक गीत -संगीत , स्थानिय फल सब्जी का मुल्य वर्धन, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि विषयो पर जागरूक करने हेतु स्वयं के खर्चे से इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मै इस मंच के माध्यम से सरकार से मांग रखता हूँ कि जगह -जगह पर इस तरहा का कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाना चाहिए। ताकि युवाओं में सीखने की जो ललक है बढ सके। कार्यक्रम में 10 स्डेटी सेन्टर,व 8 विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया मौके पर परिषद के अध्यक्ष शंकर बेदिया, उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया,सचेतक देवकिनदंन बेदिया,सचिव लाली बेदिया,रूपलाल बेदिया साहित्यकार, सुरेन्द्र कुमार बेदिया संपादक कचनार पत्रिका, रामदयाल बेदिया, सुरेश बेदिया, अजय माझी, चारू बेदिया लखेन्द्र बेदिया बेदिया मंच के संयोजक, इन्दू बेदिया, नीता बेदिया, ब्रजकिशोर बेदिया, धनराज बेदिया, रामधन बेदिया, गनेश बेदिया, नरेश बेदिया, दिनेश बेदिया, गुहिका बेदिया आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You missed