Advertisements
Spread the love

गालुबासा में विधायक दशरथ गागराई ने किया 2100 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास…

सरायकेला – संजय मिश्रा  खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उलीराजाबासा पंचायत के गालुबासा में 2100 फीट लंबी पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से किया जाएगा.

Advertisements

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि उक्त सड़क की मांग पिछले कई वर्षों से चल रही थी जो ग्रामीणों की मांग आज पूरी हुई. इस सड़क के बनने से गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप, पंचायत के मुखिया नन्दनी बानरा, अर्जुन हेम्ब्रम, पांडु बोदरा, सतीश पुरती समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे.