Advertisements
Spread the love

विधायक ने माफ करवाया ₹1.11 लाख का अस्पताल बिल

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । विधायक संजीव सरदार ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए टीएमएच अस्पताल में भर्ती एक गरीब मरीज का ₹1,11,300 का बकाया बिल माफ करवा कर उसे छुट्टी दिलवाई। पोटका प्रखंड के गौड़ग्राम निवासी लब मार्डी का इलाज जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार तो हुआ, लेकिन अस्पताल का कुल बिल ₹1,65,800 हो गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिजन केवल ₹54,500 ही जमा कर पाए, बाकी ₹1,11,300 के अभाव में मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल रही थी। यह जानकारी मिलने पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए टीएमएच प्रबंधन से बात की और बकाया राशि माफ करवाई। इसके बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकी। विधायक के इस मानवीय प्रयास से परिजनों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “इस कठिन समय में जो मदद मिली, वह कभी नहीं भूल पाएंगे।” विधायक सरदार की संवेदनशीलता और तत्परता क्षेत्र में एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान बनती जा रही है।

You missed