Advertisements
Spread the love

विधायक राजेश कच्छप ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास साथ ही कई सड़कों के निर्माण का किया वादा…

अर्जुन कुमार नामकुम:

Advertisements

अनगड़ा : खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गुरुवार को प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में सिरका के महेशपुर में 1858 फिट पीसीसी पथ, गेतलसूद के करंज टोली से हडुवा चट्टान तक 460 फिट पीसीसी पथ, बीसा के बूढा कोचा में पथ सुदृढ़ीकरण, गुंदली टोली में पीसीसी पथ तथा टुंगरी टोली में चबूतरा का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।

जनता से किए गये वायदों को निभाना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि वह जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। क्षेत्र के लोगों की जो भी समस्या है। वह उनके समक्ष रखें। सभी का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव पूर्व उप प्रमुख अनवर खान, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा, जिला सचिव शिवदास गोस्वामी, एतवा उरांव, समीम खान, अनिता देवी, संगीता कैथा, शिला देवी, सबिता मुंडा, साकिर अंसारी, यूनुस अंसारी, अजय आर्या, मीडिया प्रभारी कुलेश्वर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।