Advertisements
Spread the love

रेनबो इंग्लिश स्कूल के 10वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए विधायक सविता महतो, बच्चों को मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की दी सीख

Advertisements

चांडिल । नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल में सोमवार को 10वां एनुअल डे सेलिब्रेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुए। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, तो लक्ष्य पाना निश्चित है। विधायक ने राज्य सरकार द्वारा संचालित उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान के लिए इस प्रकार के आयोजन प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन
बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों-नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत पतित पावन दास ने किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो, समाजसेवी सपन गुप्ता, अशोक महतो, हरिदास महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू महतो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।