Advertisements
Spread the love

कपाली नगर परिषद में 3 करोड़ की लागत से 23 विकास योजनाओं का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

Advertisements

चांडिल । कपाली नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में संचालित होने वाली कुल 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण एवं नारियल फोड़कर किया। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये योजनाएँ कपाली क्षेत्र के आधारभूत को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। विधायक सविता महतो ने अपने संबोधन में कहा कि इन योजनाओं के तहत पीसीसी सड़क निर्माण, पक्की नाली, स्ट्रीट लाइट की तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का, सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से कपाली वासियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा तथा वर्षों से लंबित सड़क और नाली संबंधी समस्याओं का समाधान होगा । उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही आश्वासन दिया कि नगर परिषद क्षेत्र के शेष वार्डों में भी विकास कार्य चरणबद्ध रूप से पूरे किए जाएंगे। विधायक ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है । कार्यक्रम में कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मोहम्मद अरशद, शेख फरीद, मोहम्मद नबी आलम, बुद्धेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, कांग्रेस 15 सूत्री समिति सदस्य मोहम्मद मोहसिन आलम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।