Advertisements
Spread the love

भिवाड़ी हादसे के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं विधायक सविता महतो, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Advertisements

हरियाणा के भिवाड़ी हादसा का श्रद्धांजलि

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड के बुरुहातू निवासी शिव शंकर सिंह मुंड़ा और मुड़ी के निवासी परमेश्वर माहतो हरियाणा के भिवाड़ी हादसे में मौत हो गया था उसी का श्राद्धक्रम में पहुंचे ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की।
गौरतलब है कि भिवाड़ी में दिल्ली–जयपुर हाईवे स्थित कापड़ियावास क्षेत्र के सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से बड़ा हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में ईचागढ़ के दो मजदूरों समेत कुल छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
मृतकों में बुरुहातू निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा और हुंडी निवासी परमेश्वर महतो शामिल हैं। सोमवार को दोनों गांवों में श्राद्धक्रम आयोजित किया गया,।यह घटना बेहद दुखद है। बाहर काम करने गए मजदूरों की इस तरह मौत होना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। हम हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
विधायक ने बताया कि कंपनी द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है, लेकिन यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होती है, तो वे हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार रहेंगी।
इस मौके पर झामुमो के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भिवाड़ी हादसे ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल परिजनों को मुआवजा तो मिला है, लेकिन अपनों के खोने का दर्द अब भी बरकरार है।

You missed