Advertisements
Spread the love

कुकड़ू के 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर बताया अपूर्णिय क्षति…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

कुकड़ू प्रखंड के बरिष्ठ झामुमो नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का शनिवार दोपहर दो बजे के करीब रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वही उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि विगत दिनों उनका तबियत बिगड़ने से परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टीएमएच अस्पताल मे भर्ती कराया था।

जहां उनका 15 दिनों से अस्पताल के सीसीयु में चला और वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह को उनका तबीयत फिर से बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया जहां इलाज के कारण में उनका निधन हो गया। वही उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर अपूर्णिय क्षति बताया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित