Advertisements
Spread the love

हजारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री व सांसद जयंत सिन्हा को दिया आभार…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 22 सितम्बर 2023 को हज़ारीबाग स्थित अटल भवन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से महिलाएं बेहद खुश हैं। बैठक में इस अधिनियम समेत अनेक संगठनात्मक व निजी विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं ने इस ऐतिहासिक निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अपने सांसद का आभार व्यक्त किया गया। हम बेहद प्रसन्न हैं कि जयंत सिन्हा ने अपना मत देकर इस अधिनियम को औंर मज़बूती प्रदान की गई। हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को अपने सांसद पर गर्व हैं।

इसके साथ ही महिला कार्यकर्ताओं ने जयंत सिन्हा को लगातार पांचवीं बार लोकसभा की वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने अपनी मेहनत से देश व दुनिया में हज़ारीबाग को गौरवान्वित किया हैं। उनकी यह उपलब्धि हर क्षेत्रवासी के लिए गौरव की बात हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार नारी सशक्तिकरण को निरंतर बढ़ावा दे रही हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसका प्रमाण हैं। मुझे मेरी बहनों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैं। हज़ारीबाग के विकास को गति देने में महिला मोर्चा की बहनें अहम योगदान दे रही हैं। इन सभी के साथ व सहयोग से मैं हज़ारीबाग लोकसभा के बहुमुखी विकास के लिए कार्यरत हूँ।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर