Advertisements
Spread the love

शिकारीपाड़ा के सुजीत हेंब्रम की ऐतिहासिक सफलता पर सांसद नलिन सोरेन और विधायक आलोक सोरेन ने दी बधाई

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता 

दुमका । झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा 2023 में 67वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मूढ़ायाम पंचायत के होनहार युवा सुजीत हेंब्रम को दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन और शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर विधायक आलोक सोरेन भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे और सुजीत की इस उपलब्धि की सराहना की।

सांसद नलिन सोरेन ने कहा, “सुजीत हेंब्रम ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर JPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शिकारीपाड़ा क्षेत्र और दुमका जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि दुमका के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप है।”

दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुजीत हेंब्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रतिभाशाली युवा झारखंड के सामाजिक और प्रशासनिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

You missed